समस्तीपुर: किया गया हर घर नल का जल योजना का शिलान्यास
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
खानपुर
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शादीपुर पंचायते स्थित सिमराहा गाव में वार्ड आठ के (क्) एवं (ख) एवं वार्ड दस में बुधवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना व् सीओ हेमन्त कुमार दास,बीडीओ प्रिया कुमारी,स्थानीय मुखिया रामबालक सहनी ने संयुक्त रूप से हर घर नल का जल योजना का शिल्यानाश नारियल व् फीता काट कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि 45 लाख रुपया की लागत से यहाँ योजनाएं क्रियान्वित होगी जिससे यहाँ के लोगो को शुद्व पेयजल मिलेगा।उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है।इस योजना से यहाँ के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।तथा बाल विवाह, दहेज प्रथा व् शराब पर भी विशेष रूप से लोगो को बीच चर्चा किये।
वही जदयू के किसान प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष शम्भू चौधरी ने कहा कि यहाँ के लोगो मे इस योजना के क्रियान्वयन होने से हर्ष है।तथा पानी की समस्या से निजात मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल की बड़ी समस्या हो जाती है।इस योजना के क्रियान्वयन होने से सभी लोगो को शुद्ध पेयजल मिलेगा।इससे लोगो को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी।इसे सही तरीके से समाज में लागू करने की आवश्यकता है।इसकी देख रेख ग्रामपंचायत को ही करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामविलास सहनी ने किया।संचालन सूरज यादव ने किया में कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय लोगो ने विधायक अशोक कुमार मुन्ना,सीओ हेमन्त कुमार दास,थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि,एसआई अजित कुमार को मिथिला परम्परा के अनुसार
चादर,पाग,व् फूल की माला से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मौके पर वार्ड अध्यक्ष संजू देवी देवी,सचिव रामउदित यादव,रंजीत पासवान,पंचायत समिति सदस्य कविता देवी,देवेंद्र नारायण चौधरी,टूना राय वकील साहब,श्रीकांत सिंह,शिवनारायन राय,विजय चौधरी,राधेकृष्ण प्रसाद,पवन राय,बैधनाथ चौधरी,विन्देश्वरी यादव,रामशीष यादव,भोला यादव,गुणेश्वर यादव,वालेश्वर पासवान,रवि पासवान,विदेशी यादव,आदि उपस्थित थे।




Recent Comments