बेतिया:– शिकारपुर थाने का सहायक अवर निरीक्षक 40हजार रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढा़

न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय नरकटियागंज प.च बिहार:–
बेतिया जिला के शिकारपुर थाने मे कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार को आज दिनांक 11/9/2018 दिन गुरुवार को थाना परिसर मे ही 40हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।इस दौरान जानकी देवी मौजूद रही।,जानकी देवी से मारपीट के एक मामले मे उक्त ए एस आई थाना परिसर स्थित अपने क्वार्टर में 40हजार रुपया घुस ले रहा था,उसी समय विजिलेंस टीम ए एस आई को रंगेहाथों पकडऩे के बाद अपने साथ पटना लेकर चली गई। शिकारपुर थाना समेत पूरे जिला मे चर्चा का बिषय है।