दुर्गा पूजा में हुई शांति व्यवस्था भंग तो सख्ती से निपटेगी पुलिस
#प्रत्येक पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा व चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेंगी मुस्तैद।
*✍🏻न्यूज़ इनपुट प्रेम कुमार बिदूपुर*
बिदूपुर।बिदूपुर दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में स्थानीय प्रशासन और अंचलाधिकारी द्वारा शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाना सबकी जिम्मेदारी है। पर्व के दौरान किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई तो पुलिस उससे सख्तीपूर्वक निपटेगी। इसके अलावा प्रत्येक पूजा समिति को पंडालों में सीसीटीवी कैमरा व प्रतिदिन वीडियोग्राफी कराने, वॉच टावर बनाने,समिति सदस्यों की पहचान के लिए बैच के साथ किसी उपद्रवियों द्वारा शान्तिभंग करने पर फौरन पुलिस को सूचना कीजिये। पंडाल में वैशाली जिला पदाधिकारी,आरक्षी अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी, आरक्षी उपाधीक्षक,प्रखंड विकास पदाधिकारी,थानाध्यक्ष,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अग्निशामक एवं विद्युत उपकेन्द्र आदि का मोबाइल,फोन नंबर तथा प्रशासन द्वारा जारी अनुज्ञप्ति पंडाल पर चस्पाने, माता रानी के दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। संबंधित पूजा समिति द्वारा इसका अनुपालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री थानाध्यक्ष ने कहा कि विसर्जन के दौरान गंगा नदी में नाविकों, गोताखोर की व्यवस्था कर दी गई हैं। ताकि प्रतिमा विसर्जन के दरम्यान किसी तरह की हादसा न हो सके। हालांकि, उपस्थित सभी पूजा समिति सदस्यों ने प्रशासन को अपेक्षित सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में अंचलाधिकारी लाला प्रमोद श्रीवास्तव,एएसआई गजेंद्र सिंह,मुंशी अजित कुमार , लव सिंह, सोनु कुमार समेत कई अन्य गणमान्य व प्रखंड के समस्त मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे।