दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण बिजली विभाग के लापरवाही ने बैरिया निवासी बिजली मिस्त्री कन्हैया मुखिया को मौत के मुह मे ढकेला माले
-जिवन और मौत से जुझ रहे बिजली मिस्त्री के इलाज के लिए पाच लाख मुआवजा दे माले
-आए दिन बिजली मिस्त्रियों के साथ होनवाले दुर्घटनाओं से बचने के लिए बिजली विभाग ट्रेंड बिजली मिस्त्रियों की बहाली करे सरकार माले
बिजली कार्य करने के दौरान बिजली सप्लाई देने वाले कर्मी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय माले
——————————————-बैरिया के तिलंगही मे बिजली विभाग के लापरवाही से जिवन और मौत से जुझ रहे कन्हैया मुखिया के इलाज के लिए विभाग तत्काल पांच लाख मुआवजा दे तथा कार्य के दौरान शटडाउन लेने के बाद भी बिजली सप्लाई शुरू करने वाले पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव और बैरिया मुखिया महासंघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बिजली विभाग बिना ट्रेंड मिस्त्री जो अपनी जिविका के लिए घरों के वायरिंग आदि का काम देखते है को बिजली सप्लाई के दौरान आए गडबडी ठीक करने के लिए लगा देता है ।मौखिक आदेश पर भी जिविका चलाने के लिए बेरोजगार युवाओं को काम मे लगा दे रहा है जिस वजह से आए दिन गडबडी ठीक करने के दौरान विभाग की लापरवाही के कारण बिना बताए बिजली चालू करने से मर रहे हैं गंभीर रूप से अपंग हो जा रहे है।नीतीश-मोदी सरकार ने बिजली का ढिंढोरा पीट वोट तो ले लिए लेकिन मिस्त्रियों व आम अवाम की सुरक्षा की तरफ ध्यान नहीं दिया जो दुर्घटनाओं का सबब बनता है।माले नेताओं ने मांग किया है कि बिजली विभाग जिवन और मौत के बीच इलाज रत कन्हैया मुखिया को बेहतर इलाज के लिए पांच लाख रुपए तत्काल दिया जाय।मौखिक आदेश पर काम करनेवाले मिस्त्रियों को ट्रेनिंग देकर बहाल किया जाय।तथा कार्य के दौरान शटडाउन लेने के बावजूद बिजली सप्लाई करने वाले पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय।
सरकार और विभाग हमारे मांगों को नहीं मानेगा तो भाकपा माले आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।




Recent Comments