दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया : राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष और प्रख्यात समाजसेवी मनोज केशान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,प्रधानमंत्री कार्यालय एवं अन्य विभागों को एक पत्र लिखकर विगत 1 माह से लापता लाल बाजार के स्थायी निवासी रोहित कुमार शर्मा, उम्र 20 वर्ष के एफआईआर पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। श्री केशान ने बताया कि रोहित एक अत्यंत गरीब परिवार से है उसके माता-पिता अब बुढ़े हो चले हैं और वो अपने घर का एकमात्र सहारा है।रोहित के परिजनों द्वारा नगर थाना बेतिया में अपना एक लिखित आवेदन भी दिया गया है, जिसपर पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 715/19 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया परन्तु अब तक की कार्यवाही से परिजनों और पुलिस दोनों के हाथ रोहित शर्मा की बरामदगी से खाली है। आज एक माह से ज्यादा का समय हो जाने के पश्चात भी पुलिस के पास कोई ठोस कार्यवाही नहीं है। रोहित के पिता गोपाल शर्मा का कहना है कि वो गरीब है इसलिए पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। अब तक के कार्यवाही से यह माना भी जा सकता है कि रोहित शर्मा का कोई पैरवी व सामर्थ्य नहीं है जिसके फलस्वरूप रोहित गुमशुदगी का मामला ठंडा बस्ता में है।रोहित शर्मा अपने बुढ़े माता पिता का एकमात्र कमाने वाला पुत्र है जिसके गुमशुदा होने के पश्चात इन दोनों के खाने के लाले पर गए हैं। रोहित शर्मा के एक माह से ज्यादा से गुमशुदा होने और अब तक कोई सुराग नहीं लग पाने से बुढ़े माता पिता में एक अनहोनी डर का भय है. श्री केशान ने किसी बड़ी घटना के शिकार होने का भी संदेह जताया है।





Recent Comments