
इंस्पेक्टर ने तरैया थाने का किया निरीक्षण,दिए कई आवश्यक निर्देश
तरैया(सारन): नवपदस्थापित मसरख इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने शनिवार को तरैया थाने का औचक निरीक्षण किया।लंबित कांडो के निष्पादन एवं अन्य अभिलेखों के अवलोकन के पश्चात कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण,शराब तस्करी पर रोक लगाना और चुनाव शांतिपूर्ण करवाना हमारी प्रथम प्राथमिकता होगी।उक्त मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments