
गड़खा।लॉक डाउन के बाद लंबे अरसे बाद गड़खा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों को खुलने से काफी कम संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने को उपस्थित हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठेपुर में नवम वर्ग के सभी छात्र छात्राएं मास्क लगाकर पढ़ने आए हुए थे।प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह ने बताया कि अभिभावकों से सहमति पत्र लेने के बाद सभी छात्र छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग एवं सैनिटाइजर करने के बाद स्कूल में वर्ग संचालन शुरू हुई।मंगलवार को 33 % विद्यार्थी उपस्थित हुए।




Recent Comments