दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
अल्पावास गृहों में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ सरकारी संरक्षण में हो रहे दुष्कर्म व बलात्कार के जिम्मेदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे के लिए आज वाम दलों द्वारा बेतिया में 12 बजे से एक बजे तक एस पी कार्यालय , समाहरणालय से स्टेशन चौक ,एन एच 28 B पर बेतिया छावनी की ओर मानव जंजीर बनाया गया ।इस राज्यब्यापी कार्यक्रम में सी पी एम ,सी पी आई, भाकपा माले के हजारों की संख्या में मजदूर ,किसान ,नौजवान ,छात्र ,महिलाएँ शामिल हुई ।इस एक घंटे के मानव श्रृंखला में सी पी एम के बिहार राज्य सचिव मण्डल सदस्य का.प्रभुराज नारायण राव ,किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ,सीटू के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार नरुला , मंत्री शंकर कुमार राव ,खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता ,डी वाई एफ आई के जिला मंत्री म .हनीफ ,नीरज बरनवाल ,प्रकाश वर्मा ,जगरनाथ यादव,विजय नाथ तिवारी ,रामा यादव ,म.वहीद, सुशील श्रीवास्तव ,अनवार अली ,रामा चौधरी, अशर्फी प्रसाद ,राजू बैठा एस डी गुप्ता ,सदरे आलम।
सी पी आई के जिला मंत्री ओम प्रकाश क्रान्ति, अहमद अली ,राधामोहन यादव ,चन्दन राव ,तुलसी शर्मा ,ठाकुर राम ,योगेंद्र शर्मा ,जयन्त दूबे।अशोक मिश्र ।
भाकपा माले के केन्द्रीय कमिटी सदस्य बिरेन्द्र गुप्ता ,सुनील यादव ,सुरेन्द्र चौधरी ,रिखी साह, जवाहर प्रसाद आदि नेतृत्वकारी साथियों ने आवाज बुलन्द किया ।
मानव श्रृंखला समाप्ति के बाद सभा हुई ।जिसे सी पी एम के राज्य सचिव मण्डल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ,भाकपा माले के बिरेन्द्र गुप्ता ,सी पी आई के जिला मंत्री ओम प्रकाश क्रान्ति ने सम्बोधित किया ।प्रभुराज नारायण राव ने जिले के कोने कोने से चलकर मानव शृंखला को सफल बनाने में शामिल कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया ।





Recent Comments