बेतिया – बगहा पंचायत सचिव के निधनपर प्रखण्ड कार्यालय का कामकाज ठप रहा।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
बगहा प्रखंड एक के मेहुड़ा,पतिलार पंचायत के सचिव स्व. दरोगा साह का निधन रविवार देर रात हो जाने से उनके आकस्मिक निधन पर सोमवार को बगहा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में शोक जताया गया और कामकाज ठप रहा । बगहा एक प्रखण्ड के समस्त पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।
बगहा एक प्रखण्ड कार्यालय का काम आज स्थगित किया गया। शोकसभा में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन,अंचल अधिकारी उदय शंकर मिश्रा,प्रखण्ड नाज़िर बृजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।