पूर्व जिला पार्षद के पुत्र की हत्या कांड का पुलिस ने किया उद्भेदननाजायज प्रेम-प्रसंग में पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या

तरैया,(सारण)। थाना क्षेत्र के उसरी चांदपुरा गांव निवासी व पूर्व जिला पार्षद डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के पुत्र कुणाल कुमार सिंह की हत्या कांड का पुलिस ने घटना के महज 72 घंटों में ही उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अनुसंधान में प्रेम-प्रसंग में कुणाल की हत्या की गई, और मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। बता दे कि गत 24 जुलाई को कुणाल बाइक से अपने घर उसरी चांदपुरा से फाइनेंस कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था इसी दौरान अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर हाई स्कूल के समीप एसएच-104 पर अपाची सवार अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कांड के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान के दौरान कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त मृतक की पत्नी काजल कुमारी और उसके प्रेमी धीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया तथा इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त उजले रंग के अपाची बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस बयान में गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया है कि मृतक की पत्नी काजल कुमारी और उसके प्रेमी धीरज सिंह से नाजायज संबंध के चलते दोनों प्रेमियों ने मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत एक सूटर के माध्यम से कुणाल की हत्या करवाई हैं। फिलहाल पुलिस सूटर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है तथा आगें की कार्रवाई कर रही हैं।




Recent Comments