Θ बेतिया – युवा सप्ताह” पर महाविद्यालय परिसर में अभाविप ने चलाया स्वच्छता अभियान

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती अन्तर्गत “युवा सप्ताह” पर महारानी जानकी कुँवर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
    नेतृत्व कर रहे प्रो सुरेंद्र राय  ने कहा कि कॉलेज में फैली गंदगी को देखते हुए आज स्वच्छता अभियान चलाया गया है।इस दौरान अभियान में कार्यकर्ताओं का स्वच्छता के प्रति उत्साह देखने लायक रहा।कार्यकर्ताओ ने महाविद्यालय में उगी झाड़ियों को काट कर साफ़ किया।इतना ही नही जगह जगह फैली गंदगी को एकत्र करने के बाद उसे जलाकर नस्ट भी किया गया।विभाग संयोजक धंरंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति शिक्षित हो,स्वच्छता के प्रति जागरूक हो,इसलिए अभाविप यह अभियान चला रही हैं।यह एक राजनीतिक मुक्त अभियान है और देश भक्ति से प्रेरित है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए जिम्मेदारी है कि इस देश को स्वच्छ देश बनाने में अपना योगदान दें। अपने महाविद्यालय जहाँ हम पढ़ते है उसके अगल-बगल साफ सफाई का पूर्ण ख्याल रखें।
        नगरमंत्री राजन कुमार व नगर सहमंत्री अभिषेक कुमार यदुवंशी ने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाना हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था ।इसी तत्वाधान में आयोजित इस साफ सफाई अभियान में अभाविप के सदस्यों ने इस महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया।हम जहां पढ़ते हैं उसके अगल बगल साफ सफाई का ध्यान रखें।दूसरे को गंदगी न फैलाने दें और दूसरों को यह जागरुक करे कि वह कचरा को डस्टबिन में डाले। यदि हर व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति अपनी सोच बदलेंगे तो वह दिन दूर नहीं कि हमारा जिला स्वच्छता में अव्वल आए। 
शहरवासियों को ईश् अभियान को चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा।ताकि लोगों को जागरुक किया जा सके। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने छात्रों से महाविद्यालय के अगल-बगल पान, गुटखा और अन्य तंबाकू नहीं खाने की अपील की ।इस अवसर पर अभिषेक कुमार, मुन्ना कुमार,राजकुमार, सद्दाम, तेजू, निखिल कुमार, उज्जवल, दीपक, मंकेश, सोनू, आदि दर्जनों कार्यकर्ताओ उपस्थित थे॥