बेतिया – लौरिया:– बैंक ऑफ बड़ौदा ने बांटी गरीबों में कंबल      
                   
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा प. चम्पारण बिहार:-_      
हमारा बैंक केवल बैंकिंग कार्यों से ही सरोकार नहीं रखता है, अपितु जनता के सुख दुःख में भी अपनी सहभागिता निभाता रहता है । हमारा उद्देश्य बैंक में लेन देन के साथ साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी प्रमुख है । इसी कड़ी में लौरिया बैंक की शाखा ने कड़ाके की ठंढ़ को देखते हुए गरीब, असहाय और लाचार ब्यक्तियों में कंबल देकर उन्हें कुछ सहयोग कर रहा है । उक्त बातें बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने शनिवार को सुबह में धोबिनी के सुगौली दलित बस्ती, लाकड़ के नुनियाटोली और लौरिया में असहायों के बीच कम्बल वितरण के समय कही । श्री मिश्रा ने बताया कि हमारी शाखा इसी तरह से कभी स्कूल के बच्चों के बीच कॉपी,कलम तो स्कूल को जरूरत मंद समान या अन्य आवश्यक चीजों को समय समय पर मुहैया कराती रहेगी ।  आज बैंक द्वारा विभिन्न जगहों पर 4 दर्जन कंबल का वितरण किया गया है । मौके पर बीएम श्री मिश्रा के साथ बैंककर्मी अभिषेक कुमार गुप्ता, राधेश्याम यादव ,विनोद मिश्रा, लाभुकों में 95 वर्षीय बच्ची देवी,मालती कुँअर, शोभा कुँअर, फूलमती कुँअर, सामरिया देवी आदि भी रहे ।