पटना में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में मान्झागढ़ की दो छात्राओं ने जीती गोल्ड मेडल
# हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट /मांझागढ़ (गोपालगंज): स्टेट साइको काई चैंपियनशिप 2018 में पटना में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में प्रखंड क्षेत्र की दो छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया है |पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग में 10 नवंबर को आयोजित इस चैंपियनशिप में ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल छवही खास की पांचवें वर्ग की छात्रा उज्जवला कुमारी को स्टेट लेवल पर आयोजित इस चैंपियनशिप में जहां पर गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है वहीं पर इसी विद्यालय की आठवीं वर्ग की छात्रा कुमारी अस्तुति को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है |ज्ञानदा इंटरनेशनल की तीन छात्राओं का चयन जिला स्तर पर आयोजित 9 सितंबर को अंबेडकर भवन में हुआ था| जिसमें गोपालगंज जिला से ज्ञानदा इंटरनेशनल विद्यालय की छात्रा कुमारी स्तुति को जिला स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था इसके अलावा अंजली कुमारी को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था वहीं पर परी प्रियांश और कुमारी उज्वाला को सिल्वर मेडल प्रदान कर जिला स्तर पर चइन किया गया था| बिहार स्तर पर बिहार के कुल 38 जिलों के छात्र-छात्राओं का चैंपियनशिप 11 अक्टूबर को नवंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग में आयोजित हुआ| जहां पर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी पंचायत की लंग टू हता गांव की ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल छःवही खास की पांचवें वर्ग की छात्रा उज्वाला कुमारी को जहां पर गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है वहीं पर इसी स्कूल की आठवीं वर्ग की छात्रा कुमारी स्तुति को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है| बिहार स्टेट लेवल पर आयोजित इस चैंपियनशिप में पूरे 38 जिले के चैंपियन छात्र-छात्राओं का आयोजन हुआ था| स्टेट लेवल पर आयोजित इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर प्राप्त होने पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है |वहीं पर विजयी इन दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मेहनत के साथ साथ अपने माता ‘ पिता यवम अपने विधालय के गुरु जनो को देती है विधालय में खुशी का माहौल दिख रहा है