दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला में फिर से अपहरण उद्योग संचालित करने वाला का शातिर निकला राजेन्द्र चौधरी गिरफ़्तार कर लिया गया। बगहा एसपी अरविंद गुप्ता की विशेष टीम ने उसे गिरफ़्तार करने में सफलता पाई है। श्री गुप्ता के अनुसार एसटीएफ और एएसपी अभियान बगहा धर्मेन्द्र झा ने नक्सल प्रभावित चीउटाहां थाना क्षेत्र से राजेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर आरोपी पर दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज़ हैं। बगहा पुलिस को वर्षों से राजेन्द्र चौधरी की तलाश रही है। राजेन्द्र चौधरी बगहा अनुमण्डल के सेमरा थाना क्षेत्र के बकुली पंचगावा निवासी है। उसकी(राजेन्द्र चौधरी) गिरफ्तारी के लिए बिहार राज्य सरकार ने 50 हज़ार रुपये का ईनाम किया था घोषित कर रखा है। बिहार के पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिला समेत पूर्वी यूपी में शातिराने अंदाज़ में फिरौती के लिए अपहरण को लेकर सुर्खियों में आया डाकू राजेन्द्र चौधरी आखिरकार पकड़ा गया । उसने बताया कि वह प्रारंभिक दौर में(गृह रक्षावाहिनी) होमगार्ड का जवान हुआ करता था। उसने बताया कि होमगार्ड की ड्यूटी ही उसकी जिंदगी की टर्निंग प्वाइंट बना। होमगार्ड से भाग कर वह, अपराध जगत का चर्चित क़िरदार (हीरो) बनने के साथ बिहार और नेपाल पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया। सूत्रों की माने तो राजेंद्र चौधरी नेपाल के नवलपरासी जिले में अपना आशियाना बनाकर रहता आया। अपहरण कर नेपाल से एक ब्यक्ति को पैसों के लिए लाया। जिसमें बगहा एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने विशेष टीम गठित टीम ने राजेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है।





Recent Comments