दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल क्षेत्र के लौरिया बाज़ार में लौरिया पैक्स अध्यक्ष मनु कुमार की बाइक को गुरुवार होली के दिन सरपंच राहुल यादव की गाड़ी ने पीछे से ठोकर लगी। उसके बाद उत्पन्न विवाद में सरपंच के पुत्र व भतीजा ने गुरुवार को तलवार से जख्मी कर दिया। पैक्स अध्यक्ष के परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें लौरिया अस्पताल में भर्ती कराया। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए लौरिया के चिकित्सकों ने उन्हें बेतिया रेफर कर दिया। लौौरिया के हिंसक संघर्ष में सरपंच के परिजनों को चोट आई है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इधर पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार के कहने पर सरपंच व उनके परिजनों ने उनपर जानलेवा हमला किया है। विदित हो कि होली के दिन बाजार में पैक्स अध्यक्ष के चाचा की बाईक खड़ी थी, जिसे किसी ने पीछे से ठोकर मार दी। जब बाईक मालिक ने अपनी गाड़ी क्षतिग्रस्त देखी तो गुस्से से चिल्लाते हुए दिखे। उसी दौरान रास्ते से सरपंच भी गुजरते दिखे, जहां दोनों की नोंक झोंक पैक्स अध्यक्ष के परिजनों से हो गई और बात तू-तू, मैं-मैं से प्रारंभ हो, लप्पड़-थप्पड़ और उसके बाद तलवारबाजी तक पहुंच गई। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया की घटना दुःखद है। सत्यता की पुरी जांच कर दोषी के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी, इस प्रकरण में किसी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। उधर पैक्स अध्यक्ष के साथ लौरिया बाजार के एक व्यवसायी राज गुप्ता, अवध साह और सुबोध कुमार भी घायल हैं, तो सरपंच पक्ष में अरुण कुमार घायल बताए गए हैं। इधर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए धर पकड़ अभियान शुरू कर दिया है। बाजार में तनाव व्याप्त है कभी भी वर्चस्व की लड़ाई में हो सकती है हिंसक झडप वहीं पुलिस ने कहा कि लगातार गश्त जारी है।




Recent Comments