पश्चिमी चंपारण लौरिया से राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट
प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर आज
दहेज मुक्त शादी का गवाह बना साथ ही गवाह बने प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी समाजीक कार्यकर्ता सुबोध कुमार रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व सैकड़ों स्थानीय लोग ।
बतादे कि लौरिया स्थित हलुवाई प्रभु प्रसाद के बेटे डौ रवि कुमार जो दिल्ली स्थित स्पर्श होस्पीटल मे न्युरोलोजीस्ट है कि शादी पूर्वी चम्पारण के सुगौली स्थित सुरेश प्रसाद की पुत्री से तय थी ।निश्चित समय पर 18 फरवरी को बारात गयी बरमाला भी हुआ कन्या निरीक्षण भी हो गया लेकिन दुल्हा जब शादी के मंडप में गया तो घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया ।घरवालो का कहना था कि दुल्हे के सर पर बाल नहीं है वह गंजा है ।बारात में गये लोगों ने काफी प्रयास किया कि शादी हो जाये लेकिन किसी ने नहीं सुनी ।जबकि दुल्हे के पिता प्रभु प्रसाद का कहना है कि यह शादी एक वर्ष पहले से तय थी.
लड़की क पिता लड़के के दिल्ली स्थित फलैट पर तीन बार जाकर कई कई दिन रहे थे. आखिर में बारात वापस आ गयी. लौरिया प्रखंड के हलुवाई महासंघ की बैठक हुई और बैठक में कटैया पंचायत के लंगड़ी गांव स्थित महेश प्रसाद की पुत्री नेहा से शादी कर देने का फैसला किया गया और आज स्थानीय राम जानकी मंदिर में सैकड़ों लोगों के सामने वर वधु परिणय सुत्र में बन्ध गये।सभी उपस्थित लोगों को हलुवाई महासंघ ने जलपान कराया.
कन्या के पिता काफी गरीब हैं और शब्जी बेचते हैं जबकि लड़के के पिता प्रभु प्रसाद का मिठाई का दुकान है ।इस दहेज मुक्त शादी की खबर सुन राजद के विधानसभा प्रत्याशी रणकौशल प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया ।इस शादी की पुरे प्रखंड क्षेत्र में चर्चा है





Recent Comments