मृगांक शेखर सिंह (बिहार)
नवादा (कौआकोल )पुलिस ने रंगदारी मागने मामले में उपयोग दो सिम समेत 19 मोबाइल बरामद किया।नवादा जिले के नक्सल प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कौआकोल थाना में कार्यरत चौकीदार के पुत्र के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रंगदारी मांगने में प्रयोग किये गए दो सिम समेत 19 मोबाइल भी इन अपराधियों के पास से बरामद किया है। पकरीबरावां के एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि 20 सितम्बर 2020 को कौआकोल निवासी यदुनन्दन सिंह के पुत्र रविशेखर कुमार से अपराधियों ने मोबाइल नम्बर-7044809843 से 11:10 पूर्वाहन में फोन करके आठ लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी।
इसके बाद इसी नम्बर से पचम्बा गांव निवासी लाक्षो साव के पुत्र संजीत कुमार से भी उसी दिन 11:57 पूर्वाहन में चार लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। वादी रविशेखर कुमार द्वारा रंगदारी मांगने की घटना की लिखित आवेदन देकर 20 सितम्बर को कौआकोल थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई गई।
अनुसंधान के क्रम में नालन्दा जिला के कतरीसराय थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव में छापेमारी कर भुनेश्वर पासवान के बेटा राहुल कुमार और रामजी पासवान के बेटा जितेंद्र कुमार को मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त उक्त नम्बर के सिम के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद कौआकोल के उखरिया गांव के चौकीदार रामविलास पासवान के पुत्र कर्मबीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से रंगदारी मांगने मामले में प्रयुक्त किये गए दोनों सिम,चार मोबाइल एवं अन्य 15 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि गिरफ्तार अपराधियों का तार साइबर क्राइम से भी जुड़ा हुआ है। जिसका अनुसंधान के क्रम में पटाक्षेप किया जायेगा।




Recent Comments