•भादा पंचायत में पूरक आहार अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली।

 माँ का असली प्यार, छः महीने बाद पूरक आहार

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए मोतिहारी (पू.च.) से तैयब हसन ताज की रिपोर्ट:-हरसिद्धि प्रखंड़ के भादा पंचायत में जागृति और सहारा ग्राम संगठन की दीदियों ने पूरक आहार अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली।

रैली का नेतृत्व करते हुए बीएचएनएसआई डॉ घनश्याम ने लोगों को बताया कि छह महीने के बाद बच्चों को ऊपरी आहार देना शुरू कर देना चाहिए।

इससे बच्चें का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होता है साथ ही छह से आठ महीने के बच्चे को आधी कटोरी दो बार, नौ से ग्यारह महीने के बच्चों को आधी कटोरी तीन बार तथा एक साल से ऊपर के बच्चों को पूरी कटोरी तीन से चार बार खिलाना चाहिए, तथा कटोरी की माप ढाई सौ ग्राम की होनी चाहिए।

रैली के बाद वीडियो शो के माध्यम से पूरक आहार के बारे में जानकारी दी गयी जिसमे बिबिधतापूर्ण खाना खिलाने के बारे के चर्चा की गई। मौके पर सीसी आर्या कुमार, बाबूचन्द जमादार, एमआरपी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सीएम रिंकू कुमारी, अनिता देवी, बुक कीपर मंसूर आलम आदि उपस्तिथ थे।