छपरा। दरियापुर प्रखंड के महेशिया क्रिकेट ग्राउंड में सेमीफाइनल मुकाबला आमी और लोहछा के बीच खेला गया।जिसका उद्धघाटन पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने फीता काटकर किया ।इस मौके पर साथ में भाजपा नेता पंकज सिंह मोनू सिंह निर्पेन्दर जी राजेश शास्त्री आलोक रंजन विकास सिंह बीरेंद्र शर्मा सनी सिंह जितेन्द्र गिरी ब्यवस्थापक रोहित शर्मा विनीत कुमार विकास अभिषेक जी गोलू जी अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें पहले खेलते हुए आमी ने 187 रन बनाकर एक विशाल स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए लोहछा की टीम केवल 107 रन ही बना सकी और आमी की टीम ने 80 रन से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में रोहित ने अच्छा खेला जिसके लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।