विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्मार्ट क्लास : विधायक
दैनिक खोज खबर, छपरा
स्थानीय अब्दुल क्यूम अंसारी उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस का उद्घाटन विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासेज मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में स्कूल में शिक्षा की तस्वीर बदल रही है। अब कक्षाओं में छात्रों की पढ़ाई, पहले से ज्यादा सुविधाजनक और हाईटेक हो गई हैं। अब हमारे छपरा में भी कई स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस शुरु हो गया ऐसे में इसे विकासशील छपरा,विकासशील बिहार की नई तस्वीर कहा जा सकता है।

इस तकनीकी से शिक्षा ले रहे छात्राओं की पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं होगी। पढ़ाई के इस नए तरीके में बच्चों को हर चीज वीडियो, पिक्चर्स और ग्राफिक्स के जरिए समझाई जाएगी।ये टेक्नोलॉजी न सिर्फ बच्चों के लिए दिलचस्प है बल्कि टीचर्स के लिए भी आसान है।इस दौरान भाजपा नेता जयप्रकाश वर्मा,जीतु सिंघानिया समेत विद्यालय के शिक्षक इत्यादि उपस्थित थें।