
मांझी में कैंडिल मार्च निकाल एसआईटी के शहीद दो पुलिस जवानों को दी गयीं श्रधांजलि
मांझी(सारण) : मंगलवार की शाम मढ़ौरा में अपराधियों की गोली के शिकार एस आई टी के दारोगा मिथिलेश प्रसाद तथा सिपाही मो अफरोज के सम्मान में एक कैंडिल मार्च निकाला गया। मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ सन्तोष पहलवान के आह्वान पर निकाले गए कैंडिल मार्च का शुभारंभ मियाँ पट्टी मोड़ से शुरू होकर मांझी थाना के रास्ते प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचा। तथा शहीद शिलापट्ट पर दिवंगत दारोगा की तस्वीर पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया। कैंडिल मार्च में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा मुखिया संजीत साह परमहंस साह पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद रंजन शर्मा ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ ओमी विद्यानंद मिस्र मनोज सिंह तथा जुबैर अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Recent Comments