दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया. जिला के स्थानीय अस्पताल रोड स्थित नारायणी सुपरस्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक अस्पताल के सौजन्य से मुक्त बीएमडी हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक मदन मोहन तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर स्थानीय विधायक मदन मोहन तिवारी ने अस्पताल के हड्डी, जोड़, रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ एवं आइएमए के जिला मीडिया प्रभारी डॉ0 उमेश कुमार के द्वारा आयोजित मुक्त हड्डी जांच शिविर की प्रशंसा की एवं गरीबों के लिए किए गए इस सार्थक प्रयास को आगे भी करते रहने की सलाह दिया। उक्त अवसर पर डॉ0 उमेश कुमार ने बताया कि 40 वर्ष के ऊपर 70 फ़ीसदी लोगों में हड्डी में कैल्शियम की कमी पाई गई है। अगर लोग सचेत रहें एवं समय-समय पर बीएमडी जांच करा कर चिकित्सक से परामर्श लेते रहे, तो उन्हें किसी प्रकार की हड्डी संबंधी समस्या नहीं होगी। उन्होंने बचाव के लिए आगे कहा कि सुबह जाकर टहलना, आधा घंटा धूप में रहे, आधा लीटर दूध प्रतिदिन पिये। धूम्रपान से बचे, अल्कोहल से परहेज करें, चुको मूको नहीं बैठे , आगे नहीं झुके व भारी समान नहीं उठाएं । हड्डी या जोड़ या कमर दर्द होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा खाएं। इस अवसर पर 125 मरीजों को मुफ्त में बीएमडी जांच की गई जरूरतमंदों को दवा भी दी गई।