दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
चनपटिया। खरदेउर महना में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला को पट्टीदारों ने अर्धनग्न कर बुरी तरह पीटा और कैंची से उसके बाल काट दिए। पीड़िता फूलतारा खातून ने चनपटिया थाना में एफआईआर दर्ज करा पट्टीदार फिरोज अंसारी एवं अफरोज अंसारी को आरोपित किया है। एफआईआर में उसने कहा है कि रविवार को उक्त आरोपी उसके घर के रास्ता को बांस बल्ला लगा कर बंद कर रहे थे। उसने विरोध किया तो वे उसे मारने पीटने लगे। वो भाग कर घर में घुस गयी तो वे वहां भी आ गए और फिर से पीटने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसे अर्धनग्न कर दिया और जबरन उसके बाल कैंची से काट दिए। इस बीच उसके ससूर लतीफ मियां उसे बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी आरोपियों ने मारा पीटा। प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर राम ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।