
साइबर अपराधियों ने महिला सरपंच के बैंक खाते से जालसाजी कर उड़ाये 60 हजार
मांझी(सारण) । साइबर अपराधियो ने ताजपुर पंचायत के सरपंच के खाते से जालसाजी कर 60 हजार रुपये उङा लिया. इस आशय की प्राथमिकी सरपंच रीना देवी ने मांझी थाना में अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी गयी. सरपंच रीना देवी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की ताजपुर शाखा में उनके और उनके पति सावलिया सिंह के नाम से संयुक्त खाता है. उन्होंने बताया कि खाते से एक हजार रुपये की निकासी किये. निकासी के बाद खाता में कुल रुपये से साइबर अपराधियो ने 60 हजार रुपये उड़ा लिया. खाते से आठ किश्तो में 60 हजार रुपये की निकासी 10 से 15 अप्रैल के बीच कर लिया. जब वह खाता अपडेट कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की ताजपुर शाखा में गयी तो, पता चला कि खाते से 60 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर लिया गया है. यह देख कर उनके होश उड़ गए और पैरों तले जमीन खिसक गयी. इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की लेकिन शाखा प्रबंधक ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की .खाताधारक रीना देवी ने मांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.




Recent Comments