
सारण/मशरक – मशरक थाना क्षेत्र के डूमरसन फर्दहिया बाजार पर बाबा मार्केट में गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए 32 पीस फ्रूटी पैक अंग्रजी शराब भरी मोटरसाइकिल के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि डुमर्शन फर्दहिया बाबा मार्केट में शराब की होम डिलेभरी की सूचना मिली सूचना के आधार पर थाना अधिकारी ओमप्रकाश यादव,जयराम प्रसाद के अगुआई में छापेमारी की गई बाबा मार्केट में मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग पुलिस को देखते ही फरार होने लगे जिसे पुलिस ने दौर कर दबोच लिया ।जिनके पास से मोटरसाइकिल के डिक्की में 8 पी एम 32 पैक अंग्रजी शराब बरामद किया गया।जो 6 लीटर के करीब हैं।गिरफ्तार युवक डुमर्शन गांव निवाशी विकास कुमार तिवारी पिता उपेन्द्र कुमार तिवारी,और पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवाशी रंजन कुमार पिता पिता अरुण दास बताया जाता है मामले में दोनों युवक पर प्राथिमिकी दर्ज कर पुलिस सुरक्षा में मंडल कारा भेज दिया गया।वही गिरफ्तार युवक से पूछ ताछ के दौरान उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश से हमलोग शराब बेचने के लिए लाते है।मामले में थाना पुलिस जांच प्रताल कर रही है।




Recent Comments