दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई ।जिसमे कई लोग घायल हो गए । थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि बैरिया थाना में एक पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सोमवार की सुबह दीपक कुमार तथा विक्की कुमार को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है ।मालूम हो कि जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी ।जिसमे कई लोग जख्मी हो गये थे ।