राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया एसपी के औचक निरीक्षण में गायब पाए गए हवलदार व महिला आरक्षी सस्पेंड बुधवार की देर संध्या एसपी जयंत कांत ने मझौलिया थाना का औचक निरीक्षण किया इस दौरान हवलदार राम नरेश राय वह महिला आरक्षी नीलू देवी का गायब रहना महंगा पड़ गया एसपी ने दोनों को सस्पेंड करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है औचक निरीक्षण से थाना में खलबली सी मच गई आनन फानन में सभी अधिकारी व सहायक वर्दी पहन अपने अपने रूम से निकल कर पुलिस कप्तान के समक्ष सेल्यूट मारने लगे बताते हैं कि निरीक्षण के दौरान एसपी ने जब अधिकारियों और आरक्षी ओ की उपस्थिति जांच की जिसमें दोनों गायक पाए गए इस पर उन्होंने त्वरित आदेश जारी करते हुए दोनों को तत्काल सस्पेंड किया तथा स्पष्टीकरण की मांग की पुलिस कप्तान के द्वारा पश्चिम चंपारण जिले के सभी थानों में चलाए गए औचक निरीक्षण में इस तरह की कार्रवाई को देख पुलिस महकमे में हड़कंप के साथ नींद हराम हो गई है सभी वर्दी कोड में दिख रहे हैं