दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया :गुरुवार के दिन लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के भिविन्न विधालयो में छात्र- छात्राओं तथा शिक्षको ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विधालय कुर्मी टोला मझौलिया के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के अगुवाई में मतदाता जगरूकता रैली निकाली गई ।वही प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत स्थित जानकीदेवी प्रोजेक्ट कन्या + 2 के छात्र छात्राओं व शिक्षको ने बीडीओ गुरुदेव प्रसाद के नेतृत्व में मतदाता जगरूकता साइकिल रैली निकाली गई । जिसमें प्रोजेक्ट के छात्र छात्राओं के साथ प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने भी साइकिल चलाया । “छोड़ो घर का काम
पहले करो मतदान ”
के नारों के साथ मतदाता रैली निकाली गई । वही संकुल संसाधन सेवीओ के देखरेख में कई विधालयो में मतदाता जागरूकता रैली निकालने की खबर है ।




Recent Comments