उजियारपुर में ट्रेन की चपेट में आने से विभूतिपुर के युवक की मौत

ロ रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : उजियारपुर स्टेशन पर मुजफ्फरपुर सियालदह ट्रेन मे सफर कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।उक्त युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र कल्याणपुर विशनपुर निवासी रामानंद सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप मे हुई।बता दे युवक के पास समस्तीपुर मे मजिस्ट्रेट चेकिंग मे भी पकड़ा गया था जिसका पर्ची युवक के पास मिला।तथा मोबाइल भी मिली।यह ट्रेन मुजफ्फरपुर पुर से चलकर सिलादह तक जाती है इसी क्रम मे वह युवक भी समस्तीपुर मे ट्रेन मे चढ़ा।तथा उजियारपुर मे यह घटना घटी।घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगो की भीड जूट गई।तथा रेल थाना को सूचित कर दिया गया।सूचना पाकर मौके पर रेलवे पुलिस के एस एचओ शशि कपूर अपने दल बल के पहुँचकर लाश को कब्जे मे लेकर अग्रिम करबाई में जुट गये।इधर साथ ही मृतक के परिजनो को सूचना दी गयी।