विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक विद्यालय, पचरूखा बगहा 2 के वर्ग 5 व 8 के वार्षिक मूल्यांकन का रिजल्ट प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह द्वारा शनिवार 30 मार्च को प्रकाशित किया गया। इसकी सूचना विद्यालय के वर्ग 5, 8 के मूल्यांकन कॉपी जाँच में प्रतिनियुक्त एवं विद्यालय के मीडिया प्रभाग का कार्य देखने वाले शिक्षक सुनिल कुमार ने दी।
आगे बताया कि विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री वर्ग 8 की ममता कुमारी को प्रथम, बाल संसद शिक्षा मंत्री पूजा कुमारी को द्वितीय तथा प्रीति कुमारी व शाहजहॉ खातून को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान तथा वर्ग 5 की गुड्डी कुमारी को प्रथम, रबेया खातून को द्वितीय और अब्बास अंसारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। रिजल्ट प्रकाशन के बाद इन विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। वर्ग 8 की छात्रा व बाल संसद के प्रधानमंत्री ममता कुमारी को प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह ने, पूजा कुमारी (बाल संसद शिक्षा मंत्री) को वरीय शिक्षक धर्मेन्द्र भारती ने एवं प्रीति कुमारी व शाहजहॉ खातून को शिक्षक शक्ति प्रकाश व महेश कुमार ने पुरस्कार दिया। वहीं वर्ग 5 में प्रथम स्थान लाने वाली छात्रा गुड्डी कुमारी की अनुपस्थिति में उनका पुरस्कार वर्ग शिक्षक अभिमन्यु कुमार को शिक्षक सुनिल कुमार ने, द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा रबेया खातून को शिक्षक अभिमन्यु कुमार व तृतीय स्थान पर रहे अब्बास अंसारी को शिक्षक सुनिल कुमार ने पुरस्कृत कर शुभकामनाएँ दी। मौके पर शिक्षक व छात्र उपस्थित रहें।




Recent Comments