दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया l यह लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए हो रहा है| आपका वोट यह तय करेगा के संविधान बचेगा या भगवा का संविधान लागू होगा| उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उच्च विद्यालय पटना के प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं| उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी को फसाया गया है| आप से दूर रखने के लिए उन्हें जेल में बंद किया गया| मेरे पिता बीमार हैं मुझे अपने बीमार पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है |आप जनतंत्र में मालिक हैं आपको फैसला लेना है की एक बेटा ..अपने बाप से मिलेगा कि नहीं| बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है |एक भ्रष्टाचार के अकाठ में डूबा है तो दूसरा अपराध में| केंद्र में मोदी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं| पांच वर्षों के शासन में किसानों के साथ यह सरकार मजाक कर रही है |उनके आमदनी को बढ़ाने के बाजाय उन्हें आत्महत्या पर मजबूर कर दिया |किसानों का कर्ज माफ नहीं किया किया| नौजवानों को रोजगार नहीं दिया गया |विदेशों से काला धन लाने में सरकार विफल रही है| आज इनको अपनी उपलब्धि गिना ने के लिए कुछ नहीं मिल रहा है| शराबबंदी भी फेल है| शराब की होम डिलीवरी की जा रही है |दो सौ का शराब पंद्रह सौ रुपए में बेचा जा रहा है| सभा को महा गठबंधन के प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस बार चुनाव जीत जाऊंगा तो 5 वर्षों तक आपकी सेवा करूंगा मेरा काम अच्छा रहेगा तो आप आगे मुझे संसद में भेजने का काम करेंगे| सभा को बेतिया के विधायक मदन मोहन तिवारी एवं राजद के वरीय नेता संजय कुशवाहा कैलाश प्रसाद समेत दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया|





Recent Comments