दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा 2018 की परीक्षा में पश्चिम चंपारण के सिकटा अंचल के मध्य विद्यालय धनकुटवा के दो छात्रों ने बाजी मारी है जिसमे अंशु कुमारी इंद्रदेव पासवान की पुत्री और उज्ज्वल कुमार कृष्णमोहन राम का पुत्र शामिल है , जो धनकुटवा गांव के रहने वाले है । सफल छात्रों के अभिभावक ने बताया कि विद्यालय के सहायक शिक्षक राहुल राज के मार्गदर्शन से यह सम्भव हो पाया है वो विद्यालय की छुट्टी होने के बाद एक घण्टा अतिरिक्त समय देकर विद्यालय के बच्चों को इसके लिए तैयारी कराते थे जिसके परिणामस्वरूप आज बच्चे सफल हो पाए है । प्रभारी प्रधानाध्यापक राजदेव प्रसाद यादव ने बताया कि कुल ग्यारह छात्रों का फॉर्म भरवाया गया था तथा रिजनिंग के लिए अतिरिक्त क्लास करवाया गया था जिसमे दो छात्र सफल रहे है इन सभी छात्रों को विद्यालय समाप्त होने के बाद पढ़ाया जाता था। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षको को दिया जिनके प्रोत्साहन से वे परीक्षा में सफल हुए । विदित हो कि यह परीक्षा नवंबर माह में जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमे वर्ग आठ में अध्ययनरत छात्र भाग लेते है , सफल छात्रों को सरकार द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि छात्रवृतिस्वरूप दी जाती है जो वर्ग नवम से बारहवीं कक्षा तक मिलती है ।





Recent Comments