राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।बुधवार के दिन प्रखंड क्षेत्र के 29 पंचायतों के 23 पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव भारी सुरक्षा में संपन्न हुआ।इस मतदान में मतदाताओं ने बढ़चढ़ के भाग लिया।23 पंचायतों के 71 बूथों पर 2 बजे तक 45 प्रतिशत मत गिर चुका था।एसपी निताशा गुड़िया,डीएसपी पंकज रावत, एसडीएम विद्यानन्द पासवान,कई इंस्पेक्टर,थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता,मनीश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल लेकर संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।इस दौरान संवेदनशील सेंवरिया बूथ से दो प्रत्याशियों को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया जो अंशु सिंह व कृष्णनंदन साह है।जिनसे पूछताछ की जा रही है।संवेदनशील पैक्सों में सरिसवा,माधोपुर, सेंवरिया, करमवा, गुदरा पैक्स शामिल है।समाचार प्रेषण तक मतदान केंद्रों पर मतदान जारी थी।