
जन्मदिन पर पठन-पाठन सामग्री व भोजन का किया गया वितरण
छपरा। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन के सदस्य लियो मो सलमान के जन्मदिन के अवसर पर पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. वहीं देर रात्रि शहर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया.
लियो विकास समर आनंद ने कहा कि बीते 4 दिन से लगातार क्लब के सदस्यों द्वारा शहर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है. जन्मदिन के अवसर पर दिन में अत्यंत जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. वही जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया.
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लायन कुंवर जायसवाल, सतीश कुमार पांडे, आदित्य सोनी, लियो संस्थापक अध्यक्ष अली अहमद, अध्यक्ष विकास समर आनंद, उपाध्यक्ष सनी पठान, मोहित कुमार, शुभम पांडे, रोशन गुप्ता, सचिव अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे.




Recent Comments