जीआर के लिए पंचभिण्डा पंचायत के ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पर किया हंगामा
तरैया(सारण):20.09.2018।
बाढ़ के एक वर्ष बाद भी अब तक बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि नही मिलने से आक्रोशित पंचभिण्डा पंचायत के ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय के बाहर हंगामा किया।पचभिण्डा पंचायत के वार्ड नं.02 और 01 के लगभग छः दर्जनों महिलाओ और पुरुषों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का नेतृत्व कर रही मुखिया यास्मीन खातून ने बताया कि अंचल कार्यालय की लापरवाही के कारण अब तक वंचित बाढ़ पीड़ितों को जीआर की राशि नही भेजी गयी है।मुखिया ने आरोप लगाया कि अंचलकर्मी द्वारा जीआर भेजने के लिए 500 रुपया प्रति लाभुक मांग की जाती है।नही देने के कारण जीआर राशि नही भेजा गया है।ग्रामीणों ने एक शिकायत प्रतिवेदन सीओ को देकर शीघ्र जीआर राशि भेजने की मांग की है।ज्ञातव्य हो कि बाढ़ पीड़ितों को प्रति परिवार 6000 हजार रुपये जीआर देने का प्रावधान है।हंगामा करने वालो में शमा देवी,शैरुण निशा,खुशबून निशा,मंझारो देवी, भगमनी देवी,जमीला खातून,कासिम मिया,गौतम राय,हासिम मिया,वार्ड सदस्य अशोक सिंह,नजिबू रहमान,मरछिया देवी,देवलाल सिंह,सुरेन्द्र साह, तनवीर खान व अन्य मौजूद थे।हंगामा और धरना प्रदर्शन का नेतृत्व मुखिया यास्मीन खातुन ने किया।इस सम्बंध में पूछे जाने पर सीओ वीरेंद्र मोहन ने बताया कि उक्त आरोप गलत है।जीआर की राशि खाते में भेजी गयी थी लेकिन खाता नम्बर गलत होने के कारण राशि नही गयी है।मुखिया से संख्या मांगी गयी है।खाता संख्या उपलब्ध होते ही राशि भेज दी जायेगी।




Recent Comments