नौतन:- जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे मार पीट 

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 नौतन –थाना क्षेत्र के शिवराज पूर पंचायत मे शुक्रवार को जमीनी विवाद मे मजीद हुसैन और इकलाक मिया के परिवार के बीच मारपीट हुई जिसमे सूत्रो के अनुसार दोनो पक्षो के  लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये जिनका  इलाज सदर अस्पताल बेतिया मे चल रहा है कुछ लगो की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष के द्वारा स्थानीय थाने मे  आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज नही कराई गई है थाना अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक मे जाच कर करवाई की जाएगी।