
वाराणसी 21 सितम्बर, 2021: 37वें रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस(उन्नयन दिवस) के अवसर पर वाराणसी मंडल के रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आज रन फॉर इण्डिया दौड़ का आयोजन आज 21 सितम्बर,2021 को प्रातः 07 बजे से किया गया यह दौड़ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से बनारस लोको मोटिव वर्कशाप के गेट तक आयोजित की गई । रन फॉर इण्डिया दौड़ का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय द्वरा हरी झंडी दिखाकर किया गया । इस दौड़ में मंडल रेल प्रबन्धक,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक समेत रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया । मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने रेलवे सुरक्षा बल के उन्नयन दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल के सभी बल सदस्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनायें दीं। रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा समुदायिक हाल इंद्रप्रस्थ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ज्ञानेश पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री एस पी एस यादव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक समेत सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बल के परम्परागत बड़ा खाना का आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रिजर्व,रेलवे सुरक्षा बल बैरक रात्रि में किया गया ।
इनपुट-अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments