दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-नौतन सुशासन की सरकार ने पुरे दुनिया मे बिहार का बढाया है सम्मान एनडीए प्रत्याशी डाक्टर संजय जयसवाल के पक्ष मे चुनावी सभा को मनोज तिवारी ने किया संबोधित ।देश का भाग्य बदलना है तो फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा ।सुशासन की सरकार ने पुरे दुनिया मे बिहार का मान सम्मान बढाया है ।यह बाते रविवार को नौतन के श्री राम खेल मैदान के प्रांगण मे एनडीए प्रत्याशी डाक्टर संजय जयसवाल के पक्ष मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह भोजपुरी फिल्म के सिने स्टार मनोज तिवारी ने कही ।नामांकन के बाद नौतन मे सबसे पहले चुनावी सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रूपक लाल श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया ।सभा को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि मोदी जी ने किसानो और व्यापारी को पेंशन देने की योजना बनाई है ।भोजपुरी फिल्म स्टार ने अपने संबोधन के मध्य भाषण के दौरान आवे के पडी हो भईया ।देश के बचावे के पडी गाने की प्रस्तुति की ।गाने सून सभा मे तालियो की गड़गड़ाहट गूंजती रही ।श्री तिवारी ने कहा कि बहुरूपिया नेताओ से सावधान रहकर मोदी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की ।ताकि मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके ।सभा के दौरान तिवारी के भोजपुरी मे भाषण सून तालियो से स्वागत किया ।।




Recent Comments