राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग में सेनुवरिया पंचायत के दुबौलिया चौक पर शुक्रवार की देर रात तेज गति से आ रही एक पिकपभान की ठोकर लगने से दुबौलिया निर्मल ढाबा होटल में काम कर रहे मुन्ना मियां31वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताते है कि उक्त मिस्त्री सडक के किनारे रात्रि में आने जाने वाले गाडियों को रोक कर होटल में खाना खाने के लिए बुला रहा था।इसी दौरान पिकपभान की चपेट में आ गया। मृतक थाना क्षेत्र के चनायन बांध गांव निवासी जमदार मियां का दुसरा पुत्र मुन्ना मियां था।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बेतिया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि तेज गति से आ रही पिकप भान में लदे चार बैल की भी भान पलटने मौत हो गई । थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप भान को जप्त कर लिया गया है एवं पीड़ित के परिवार की तरफ से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी ।इधर मुन्ना मियां की मौत की खबर सुनते ही चनायन बांध गांव में मातम छा गया है ।मृतक की पत्नी अफसाना खातून को रो रो कर बुरा हाल है एवं परिजनों के चित्कार से सारा आलम मर्माहत हो चला है ।बता दें कि मृतक को 1 पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं जो अभी नाबालिग है। मृतक के ही भरोसे परिवार का पालन पोषण होता था। स्थानीय मुखिया पुत्र विवेक शाही ने बताया है कि मुन्ना मियां अत्यंत ही गरीब परिवार का लड़का है एवं रोजी रोटी के लिए निर्मल ढाबा में मिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जो भी सरकार द्वारा अनुदान की राशि होगी वह दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे।