दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह सरकारी वाहन और ट्रैक्टर से लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बांस से बने दउरा खरीदने के क्रम में वाहन ने 3 महिलाओं को रौंद दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतका माया देवी पति ठग यादव कोइरगांवा निवासी का शव पुलिस ने अपने कब्ज़ा में ले लिया और पोस्टमार्टम को बेतिया भेज दिया है। उधर राम सीता देवी पति- ठग साह कोइरगावां, राबड़ी देवी पति- लालमन यादव दोनों घायल अनुमण्डल अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल दोनो महिलाएं खतरे से बाहर बताई गई है। सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया।





Recent Comments