अवतार नगर मे आपसी विवाद मे मारपीट -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव गाँव मे आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी करने एवं युवती से कान की बाली एवं मोबाइल छिन लेने का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे नराँव निवासी राजीव कुमार सिंह ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे आरोप लगाया है की गाँव के ही मनोज सिंह , अंकित कुमार सिंह , अतुल कुमार सिंह एवं ममता देवी मेरे घर का ताला तोड़ रहे थे जब मैने इसका विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे जिसमे मेरी बहन प्रिया कुमारी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और सोने की कानबाली एवं मोबाइल छिन कर चले गए ।
प्रिया कुमारी को जख्मी अवस्था मे दिघवारा पीएचसी मे भर्ती कराया गया जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले मे कार्यवाई की जा रही है ।