छपरा में डालडा व्यवसायी से 12 लाख की लूट, ड्राइवर को लुटेरों ने मारी गोली
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी घटना हुई है। स्कोर्पियो व बाइक से आये आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने डालडा व्यवसाई विनोद कुमार गुप्ता से 12 लाख रुपये लूट लिये वही उनके कार के चालक को गोली मार दी। गोली चालक के गर्दन में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर को पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना के सम्बंध में व्यवसायी विनोद गुप्ता का कहना है कि विशुनपुरा फोरलेन के निकट अपराधियो ने उनके गाड़ी को ओवरटेक किया। गेट नही खोलने पर अपराधियो ने शीशा तोड़ दिया ड्राइवर को गोली मारकर रुपये लूट लिए। व्यवसाई ने लूट की रखम 12 लाख बताया है।
उस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




Recent Comments