दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया।दहेज़ के खातिर विबाहिता की हत्या कर दी तथा पुलिस के पहुचने के पूर्व शव को जला डाला।घटना थाना क्षेत्र के बहुअरवा कचहरी टोला की है।मामले में पति मोहन राम समेत कुल छह लोगो को नामजद किया गया है।सभी आरोपित फरार हो गये है।थांनाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि विबाहिता की माता जवकटिया गावँ निवासी सुमित्रा देवी के आवेदन पर एफआईआर किया गया है।उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री मधु देवी(24)वर्ष की शादी जवकटिया के राजू राम के साथ हुई।शादी के बाद उसकी पुत्री को दहेज़ में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।विबाहिता को एक दुधमुंही पुत्री भी है।ग्रामीणों की सूचना पर गुरूबार के दिन विबाहिता के पिता मोहन राम जब बहुअरवा पहुंचे तो उसकी पुत्री का शव जला दिया गया था और परिजन फरार हो गये थे।अवर निरीक्षक सुंनिल कुमार ने बताया कि वे और योगेंद्र कुमार सिंह घटना स्थल का निरीक्षण किया।आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसन्धान शुरू हो गया है।




Recent Comments