
लियो क्लब छपरा टाउन : जन्मदिन पर भेंट किया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
👉अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं: अरुण सिंह
छपरा : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन ने एसडीएस कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह सर का जन्मदिन मनाया. जन्मदिन पर क्लब के सदस्यों ने अरुण सर को पौधा, अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट किया.
इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह सर ने कहा कि हर मनुष्य को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. जो भी पौधा आप लगाएं उसी रक्षा भी स्वयं करें. पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना बेहद जरूरी है संस्थापक अध्यक्ष अली अहमद ने कहा कि क्लब द्वारा पौधारोपण को लेकर मुहिम चलाया जा रहा है. विगत दिनों क्लब द्वारा शहर से लेकर प्रखंड तक कई कार्यक्रमो के आयोजन किया गया.
इस अवसर पर एसडीएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह सर, लायंस क्लब छपरा टाउन के संस्थापक अध्यक्ष लायन कुंवर जायसवाल, लियो सचिव सनी पठान, उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, सलमान, आशीष सोनी, अभिजीत कुमार सिंह, आशीष कुमार, आशुतोष पांडे, राशिद हैदर रिजवी, अमरजीत शर्मा, आशुतोष सिंह, आदर्श, शुभम मिश्रा, सरिता तिवारी, ज्योति कुमारी, रोमी कश्यप आदि सदस्य व शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थी.




Recent Comments