पत्नी की शिकायत पर शराबी पति गिरफ्तार

बनियापुर(सारण)। शराब पीकर पत्नी के साथ गाली-गलौज करना पति को महंगा पड़ गया।मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शराबी पति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सरमी गांव का है।पीड़ित पत्नी रिंकी देवी ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि मेरा पति छोटे चौधरी शराब के नशे में धुत हो घर आया और घर मे शोर-शराबा,गाली-गलौज और हंगामा करने लगा।जिसकी सूचना थाने को दी गई।मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस को परिजनों ने युवक को पकड़ सुपुर्द कर दिया।