दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

लौरिया प्रखंड के गोनौली में स्थित राम जानकी मंदिर में शारदीय नवरात्र दुर्गापूजन रविवार की सुबह एक सौ ग्यारह कलश स्थापना के साथ आरंभ हुआ। एक गांव में तीन जगह दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए गोनौली गांव क्षेत्र में प्रसिद्ध है। गांव के राम-जानकी मंदिर, चंडी स्थान तथा सायर माता मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्र में दुर्गा पूजन बड़ी धूमधाम से आयोजित होता है।
राम-जानकी मंदिर में हर साल मूर्ति की भी सुंदरता देख भक्तों का मन हर्षित होता है। पूजा समिति के अध्यक्ष खजांची राम, सचिव जितेंद्र तिवारी व कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम तिवारी ने कहा कि इस साल का आयोजन विशेष सुविधाओं के साथ आकर्षण का केंद्र बनेगा।