राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया ।रमपुरवा महानवा पंचायत के बकुलिया टोला गांव के वार्ड नंबर 14 एवं 15 में लगी आग से तकरीबन 7 घर जलकर राख हो गया है। इस संदर्भ में बताया जाता है कि नगीना पंडित के आटा चक्की मिल से शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण देखते देखते 7 घर जलकर स्वाहा हो गया। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है ।बताया जाता है कि नगीना पंडित अपना मिल को बंद कर के घर पर था तभी सुबह 10:30 बजे के करीब में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें बिकाऊ साह, बलि साह,टुनटुन साह, सुरेश साह, लालजी पंडित, छठू पंडित का घर जलकर राख हो गया है ।वही आग लगने से घर में दो बकरी समेत गहना, नगदी रुपया, अनाज, बर्तन, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया है। जिससे लाखों की क्षति हुई है। इस संदर्भ में पंचायत समिति सदस्य खुशबू नेशा ने बताया की अग्नि पीड़ित सभी बीपीएल परिवार से आते हैं एवं रोजी रोटी के लिए यह लोगो के यहा कार्य करते हैं ।इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता से पूछने पर उन्होंने बताया कि अंचल निरीक्षक को भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवारों के बीच सरकारी सहायता दी जायेगी।