दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
साठी :- लोकसभा चुनाव को लेकर साठी पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और चौकीदारों के द्वारा फ्लैग मार्च थाना से निकलकर नवमी चौक, राय बरवा, साठी गांव, सतवरिया होते हुए बसंतपुर मोड़ तक करीब आधा दर्जन गांवों का मोटरसाइकिल द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों से मतदान के दिन बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप निर्भीक होकर मतदान करें। किसी के बहकावे में ना आवे अगर आपको कोई डराता धमकाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं दरोगा मुमताज आलम ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वोट देना हमारा मौलिक अधिकार है। इससे देश का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने लोगों से कहा कि एक भी मतदाता छुटना नहीं चाहिए और मतदान की लाइन टूटनी नहीं चाहिए। फ्लैग मार्च के बाद पुलिस ने मुख्य पथ पर थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गयी।