राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।थाना क्षेत्र के बांसड़ा गांव में पड़ोसी के घर बरात में शामिल होने गई एक नाबालिक लड़की को बाइक से अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है ।उसने प्राथमिकी में बताया है कि मनुआपुल थाना क्षेत्र के शेख धुरवा गांव निवासी बद्री महतो एवं उनके पुत्र सुशील कुमार एवं सुजीत कुमार द्वारा उनकी लड़की का बांसड़ा गांव में बरात जाने के क्रम में अपहरण कर लिया गया है ।इसकी सूचना उनको उस समय मिली जब उनके ही गांव के कुछ लोग बरात देख कर रात्रि में अपने घर लौट रहे थे तभी लड़की को जबरन बैठक वे लोग भाग रहे थे। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया अपहृत लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है जल्द से जल्द अपहर्ता पुलिस के कब्जे में होंगे।