लकड़ी नबीगंज. गोरेयाकोठी ब्लॉक मुख्यालय स्थित गोरियाकोठी बाजार के समीप बस स्टैंड परिसर में गोरेयाकोठी के दुकानदारों का आमरण अनशन एवं धरना 13 वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर रविवार को जारी रहा. दुकानदारों का आना था कि जब तक सरकार और प्रशासन हम विस्थापित दुकानदारों को लाखों की हुई संपत्ति के नुकसान का मुआवजा एवं पुनर्वास की सुविधा बहाल नहीं कर देती तब तक हम लोगों का आमरण-अनशन अनिश्चितकालीन परस्पर जारी रहेगा. दुकानदारों का यह भी कहना था कि गोरेयाकोठी विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह पर अंचलाधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई मुकदमा लोकतंत्र के सेवकों के जुबान को बंद करने की नियति से की गई है. इससे हम लोग डरने वाले नहीं हैं, चाहे परिणाम जो भी हो हम भूमिहीन असहाय गरीब दुकानदार प्रशासन द्वारा उपद्रव एवं बरसाई गई लाठियां और हिटलर शाही के विरोध में लड़ाई लड़ते रहेंगे. आमरण-अनशन व धरना में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राज किशोर सिंह, राजकुमार प्रसाद, भरत प्रसाद, हरिकिशन प्रसाद खरवार, नीरज प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, रघुवर सिंह, इमरान अंसारी, शाहिद आलम, बृज किशोर सिंह, अनिल सिंह समेत काफी संख्या में दुकानदार एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे.
Recent Comments